मंत्री नन्दी ने 394 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात का शुरू किया तूफानी दौरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पहले दिन 23 बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजकों के आवास पर जाकर जाना हाल लोगों से मुलाकात कर पूछी उनकी समस्याएं अपने विधान सभा क्षेत्र शहर दक्षिणी में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन हज एवं वक्फ विभाग मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंगलवार से अपने शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजको व पार्टी पदाधिकारियों के आवास पर जाकर मुलाकात करने, कार्यकर्ताओं व लोगों की समस्याएं जानने के लिए तूफानी दौरा शुरू किया। जो अगले कई दिनों तक चलता रहेगा।
मंत्री नंदी ने मंगलवार को नॉर्थ मलाका में श्री गौतम घोष जी, श्री विनोद यादव जी, साउथ मलाका में श्री गोविंद शुक्ला जी, श्री विजय कांत त्रिपाठी जी, श्री पवन कुमार दुबे जी, अहिराना गली में श्री गया प्रसाद जी, कमला नेहरू रोड पर विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी, रूपेश चंद यादव जी, शशि कुमार गुप्ता जी, बांकेलाल शर्मा जी, बादशाही मंडी में श्रीमती सीता देवी, प्रदीप कुमार गुप्ता जी, कमलेश केशरवानी जी, श्रीमती बीना रावत जी, राजेंद्र प्रसाद जी, शिवम अग्रवाल जी, अविनाश त्रिपाठी जी, पवन कुमार गौड़ जी, राजेश कुमार अग्रवाल जी, पद्माकर श्रीवास्तव जी, अनमोल निरखि जी, अभिषेक यादव जी नितिन केसरवानी जी के घर जाकर उनसे व परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों वह लोगों से कहा कि मन में हमेशा रहता है कि जब भी मौका मिले क्षेत्र के एक एक भूत संयोजक भूत अध्यक्ष व कार्यकर्ता के घर जाऊं और उनका सुख-दुख जानू। इसी क्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के 394 बूथों पर जाकर एक एक बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करने का सिलसिला शुरू किया है। मंत्री नंदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सोच का ही नतीजा है कि जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों को पसंद कर रही है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों का लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर जी, मनोज गुप्ता जी, सुमित केसरवानी जी आदि लोग मौजूद रहे।


