जय शिवसेना ने 6 दिसंबर को हिंदू राष्ट्र स्थापना दिवस भव्यता से मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शहर में जय शिवसेना ने 6 दिसंबर को हिंदू राष्ट्र स्थापना दिवस भव्यता से मनाया आज 6 दिसंबर को साईं काल जय शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के साथ जय शिव सैनिक कोतवाली प्रयागराज से पूज्य पाद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान के मंदिर पहुंचे वहां पर स्थापित भगवान वेद रक्षित श्री त्रिशूल भगवान को माल्यार्पण किया प्रसाद चढ़ाया भोग लगाया और मंदिर में स्थापित प्रभु हनुमान जी शिवलिंग माता काली नंदी बाबा और पुरानी मूर्तियों को भी माल्यार्पण किया जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय शिवसेना के बहादुर कार्यकर्ताओं ने शिवसैनिकों ने हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए एक लंबा संघर्ष किया और विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यक्रमों को सहयोग दिया परिणाम यह पुराना ढांचा गिरा और नया ढांचा इसके लिए जिन भी लोगों ने कारसेवकों ने किसी भी पार्टी और संगठन के लोगों ने सहयोग किया है उन सब के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष शेष चंद्र शुक्ला ने बताया कि आगे राजेश केसरवानी राष्ट्रीय मंत्री जय शिवसेना की एक समिति बनाकर इस कार्यक्रम को विशाल रूप दिया जाएगा । नगर संयोजक विशाल साहनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मोनू सेठ रजत सोनकर एवं प्रदेश सचिव बिरजू सोनकर आदि सम्मिलित हुए।



