समाजवादी छात्र सभा ने सरकार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शिक्षा का बजारीकरण बन्द करो , निजीकरण बंद करो , सरकारी नौकरियों में सविंदा की भर्ती नही चलेगा , B E D में SC / ST की शुल्क बढ़ोतरी नही चलेगा , बेरोजगारी के खिलाफ ,आज समाजवादी छात्र सभा के अविनाश विद्यार्थी नेतृत्व में सरकार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया । छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी व राहुल पटेल ने कहा कि bjp की सरकार छात्र नवजवानों के हक व अधिकार को छीनने का काम कर रही है । हम सविंदा भर्ती , निजीकरण व शिक्षा के बजारीकरण व st /sc का बढ़ी फीस का पुरजोर विरोध करते है । ये छात्र विरोधी फैसला सरकार वापस ले । हम बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।
सरकार हिटलर के तानाशाही रास्ते पर चल रही है जो कही से ठीक नही है लोकतंत्र विरोधी है । छात्र नेता विजयकांत व शिवबली ने कहा जब से bjp की बनी है ।नवजवानों का रोजगार छीनने का काम की है । किसान , गरीब , छात्र विरोधी है ये सरकार बेलगाम हो चुकी है । प्रदर्शन के दौरान विजय कांत , शिवबली , राहुल पटेल , सचिन पहलवान , राहुल क्रांति , अंकुश ,चौधरी संदीप, मुब्शिर हारून , ओबादा , सलमान , आनन्द , श्रवण यादव, नवनीत , व तमाम साथी मौजूद रहे ।।



