मेलाधिकारी ने स्वीकार की तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों की मांग

19 तारीख को मुहैया कराएगे प्रयागवालों के भूमि का नक्शा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज का प्रतिनिधि मंडल आज सायंकाल मेलाधिकारी शेषमणि पान्डेय से मुलाकात किया, मुलाकात में तीर्थ पुरोहितों ने मेला द्वारा जारी भूमि वितरण के कैलेंडर में प्रयागवालों का नाम न होने पर गम्भीर आपत्ति जताई, तथा मेलाधिकारी से प्रयागवालों को उनकी भूमि का नक्शा बनाकर दो दिन के अंदर मुहैया कराने की मांग की तथा प्रयागवालों की भूमि किसी अन्य संस्था को न देने का आग्रह किया | मेलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल के बातों को गम्भीरता से सुनते हुए प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त किया कि अगले 48 घंटे में तीर्थ पुरोहितों को उनकी भूमि चिन्हित कर नक्शा प्रदान कर दिया जायेगा, तथा मेलाधिकारी ने ये बताया कि प्रयागवालों की बची हुई किसी भी भूमि को प्रयागवालों को ही प्रदान की जाएगी, किसी अन्य संस्था को नहीं दी जायेगी | मेलाधिकारी ने अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करके निर्णय लेने को कहा | संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने संगम क्षेत्र में पार्किंग न बनाने के लिये मेलाधिकारी से अनुरोध किया तथा बताया कि पार्किंग का निर्माण करने से तीर्थ यात्रियों एवं स्नानार्थियों की सुरक्षा पर गम्भीरता खतरा उत्पन्न होने की सम्भावना है जिसपर मेला अधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस के उच्च अधिकारियों एवं मंडलायुक्त से विचार करके निर्णय पर पुनः विचार किया जायेगा | संस्था के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने मेलाधिकारी को सम्पूर्ण मांगों पर स्वीकार करने हेतु प्रयागवाल समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया | उक्त अवसर पर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. रामकृष्ण तिवारी, चन्द्रनाथ चकहा मधु जी, माधवानंद शर्मा, सुरेश तिवारी, राजीव भारद्वाज, दिनेश तिवारी भय्यो महाराज,शम्भू शर्मा, मुन्ना शर्मा, विपलेंद्र पान्डेय, असीम भारद्वाज,पंकज शोकहा ,गौरव पान्डेय, विजय मिश्रा, सुनील प्रोहा, बलराम शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल मिश्रा, अखिलेंद्र तिवारी, संजय शर्मा, राजन तिवारी, गोपाल काला, शिवम मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, राजू पान्डेय, सर्वेश शर्मा, अम्बर पान्डेय, गोविन्द मिश्रा, मगन मोरपंख, उमेश भारद्वाज, सहित सैकड़ों तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल बैठक में उपस्थित रहे । उक्त जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी अनंत पान्डेय डम्पी ने दिया ।



