Latest

जागरूकता को लेकर कांग्रेस की नारी शक्ति यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने महिलाओं के अधिकारों हेतु जागरूकता को लेकर आनंद भवन से अपराह्न नारी शक्ति यात्रा निकाली जो कर्नेलगंज, वि.वि.मार्ग, कटरा चौराहा होते जिला कलेक्टोरेट पहुंच पुनःवापस आनंद भवन पर समाप्त हुआ। जहां शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन की अध्यक्षता में सभा हुई । प्रभारी विधायक रेख चंद्र जैन ने कहा कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस के मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ से योगी सरकार के होश उड़ गए हैं । सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर यहाँ महिलाओं का सम्मेलन कर रही है। प्रदीप अंशुमन ने कहा कि महिलाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की शक्ति को कांग्रेस पहचानती है । कहा कि विधानसभा चुनावों में 40% टिकट तथा सरकार बनते ही इतनी ही नौकरियां दिये जाने की घोषणा से राजनीति की दिशा बदल जायेगी । यात्रा के जरिए पार्टी हर घर दस्तक देगी । सुष्मिता यादव, मीरा देवी, अंजुम नाज़, सारिका शुक्ला, रजिया सुल्तान, माधवी राय, शीला देवी, दरखशा कुरैशी, दीपिका श्रीवास्तव नीलम सिंह, सीमा, प्रदीप द्विवेदी, भोले सिंह, अजेंद्र गौढ़ आदि शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button