Latest

बलात्कार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रयागराज को मांग पत्र सौंपा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अग्रहरि वैश्य समाज जिला प्रयागराज व उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रयागराज जिला अधिकारी कार्यालय में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा नगर मजिस्ट्रेट तृतीय श्री सुनील कुमार को मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि 13 अक्टूबर 2020 को थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ की पवासी ग्राम निर्धन कन्या शिवानी अग्रहरी 17 के माता पिता घर में बंधक बना लिया । दबंग परिवार के युवकों द्वारा बलात्कार कर कुएं में डाल कर उसकी हत्या कर दी गयी । क्षेत्रीय पुलिस दबंगों को प्रभाव में आकर घटना की लीपापोती कर रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री से अपेक्षा की जाती है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाए तथा उसे सहारा आर्थिक मुआवजा दिया जाए। यस आई आई टी के माध्यम से सच्चाई का पता लगाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को कठोर दंड दिया जाए ।

कार्रवाई सहित पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 50 लाखों रुपए की मदद की मांग करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वजीत सिन्हा कलावती अग्रहरी विशाल अग्रहरी रानी देवी केसरवानी ओम आनंद मनीष गुप्ता आशा केसरवानी बृजेश निषाद सुधा गौड़ किरण गुप्ता लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button