Latest
संगम क्षेत्र में बाँटे गये गर्म कपड़े

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वदेश सेवा संस्थान टीम द्वारा संगम क्षेत्र में सभी वंचित , बुजुर्गों , महिलाओं को #शीत_ऋतु_के_शूरवीर मुहिम के अंतर्गत निःशुल्क वस्त्र वितरण का कार्य किया गया।
स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा प्रयागराज में चलाये जा रहे #शीत_ऋतु_के_शूरवीर मुहिम में वंचित लोगो को गर्म कपड़े, जूते, मोजा, कम्बल, स्वेटर, टोपी , साल इत्यादि बाँटे जा रहे हैं।
स्वदेश सेवा संस्थान की टीम के सदस्यों में रंजीत, देव, अंकिता, हिमांशु, मंतसा, हर्ष , सचिन ,शिवम , वैष्णवी, तुषार व सौरभ जैसे कार्यकर्ता के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ। आप भी स्वदेश सेवा संस्थान के इस पुनीत कार्य मे आप भी जुड़े और सहयोग करे।




