Latest

मेजा ऊर्जा निगम व आंदोलन कर्मियों के बीच नरेंद्र सिंह के मध्यस्था में हुआ समझौता

बोले हर कमजोर और जरूरतमंद के लिए खड़ी है सपा -नरेन्द्र सिंह

मेजा (अनुराग दर्शन समाचार ) । मेजा ऊर्जा निगम के अन्तर्गत काम कर रही आकालोजिस्टिक कम्पनी मे कार्यरत संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को अपने चरम पर तब पहुँच गया जब क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी नेता व सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे।आंदोलनरत संविदा कर्मियों की समस्याओं को जान वह खुद धरना स्थल पर बैठे और धरनारत कर्मचारियों का साथ देते हुए भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा कमजोर वर्ग और हर जरूरतमंद के लिये फिक्रमंद रहकर हम जैसे कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए मुस्तैद रहने के लिये सचेत करते रहते हैं। नरेन्द्र सिंह ने धरनारत कर्मचारियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप की प्रत्येक समस्याओं के समाधान तक समाजवादी पार्टी आप सबके साथ है। सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने यनटीपीसी के सीईओ राजेश कुमार से तथा उपश्रमायुक्त राकेश द्विवेदी से फोन पर बात भी किया और आश्वासन दिया आपस में बैठकर समस्या का निदान कर लिया जाएगा इसी आश्वासन के साथ आज कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने का आग्रह किया। सपा नेता श्री सिंह को मेजा ऊर्जा निगम के सीईओ ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन देते हुए समस्या का समाधान किया इस अवसर पर नरेंद्र सिंह ने आंदोलन कर्मियों को बधाई देते हुए कहा आपका आंदोलन सफल रहा। इस मौके पर लाल पुष्प राज सिंह, प्रदीप सिंह, सूर्य यादव, शिव राम पटेल, अखंड प्रताप यादव, रिंकू यादव,अजय वीर यादव, संजय कुमार, अरविंद पटेल, शशांक मिश्रा, जितेंद्र यादव, विक्रांत,राजेंद्र कुमार, निर्मल कुमार यादव, अरविंद, विजुली, अनूप, अमित कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी रहे।

Related Articles

Back to top button