कारोबारियों ने मनोनीत संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता का किया स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति के प्रदेश विजय गुप्ता ने शहर के प्रतिष्ठित पेन्ट कारोबारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता को संरक्षक मनोनीत किए जाने के बाद रविवार को कोठा पार्चा स्थित एक सादे समारोह मे कारोबारियों ने माला पहनाकर पुष्प गुच्छा देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि कारोबारियों को मजबूती मिलेगी साथ ही उनके मार्गदर्शन व सक्रियता का भी लाभ संगठन को मिलेगा। संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश एवं व्यापारियों की सेवा एवं सुरक्षा और रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने पड़े मैं तैयार हूं । स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद सगीर प्रदेश मंत्री बृजेश निषाद जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जिला महामंत्री रमेश चंद केसरी उप चेयरमैन सलाहकार समिति युसूफ अंसारी सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



