पार्टी नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें को लेकर यूथ AIMIM ने किया प्रर्दशन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज AIMIM पार्टी यूथ के जिला महासचिव एहसान अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों करेली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 732/2021 कि निष्पक्ष जॉच को लेकर एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित दिया गया।
घटना स्थल सिविल लाइंस पर ज्ञापन देने के पहले लोगो को सम्बोधित करते हुए एहसान अहमद ने कहा की उपरोक्त मुकदमें में बेकसूर लोगो को फांसा दिया गया है । जो AIMIM पार्टी के कार्यकर्ता भी है। वीडियों रिकार्डिंग और एफ.आई.आर. की बाते एक दूसरे से तालमेल नहीं खाती है, इससे स्पष्ट है कि परेशान करने के लिए AIMIM पार्टी के लोगो को फंसा दिया गया है। ऐसा लगता है कि ओवैसी साहब और AIMIM को
कमजोर करने कि साजिश रची गयी है। जिसकी हम घोर निंदा करते है
और निष्पक्ष जॉच की मांग करते है।
ज्ञापन देते समय AIMIM पार्टी के कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।



