Latest

भाजपा महानगर कार्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया ध्वजारोहण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के अध्यक्षता में आयोजित 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने ज्ञात अज्ञात सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं महापुरुषों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा स्थापित किए गए हमारे देश का संविधान देश के अंदर सत्य एवं न्याय के लिए स्थापित किए गए तो वहीं पर असत्य एवं अन्याय करने वालों के लिए दंड के प्रावधान भी किए गए और आगे कहा कि हमारे लिए भारतीय संविधान एक पवित्र ग्रंथ की तरह है ।

 

जो हमारी रक्षा और सुरक्षा करता है और देश को अनेकता में एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने कहा कि दिल्ली के राजपथ पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का मॉडल झांकी के स्वरूप में अपने अद्भुत छटा को बिखेरता हुआ देश एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया और आगे कहा कि श्री राम मंदिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर मॉडल का झांकी दिल्ली के राजपथ पर शामिल कर देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया इसके लिए मैं उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दीपक पटेल अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा श्रीमती शशि वार्ष्णेय वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी पार्षद मनोज कुशवाहा रमेश पासी राजू पाठक गिरिजेश मिश्रा विवेक अग्रवाल बाली शंकर त्रिपाठी मयंक यादव मनीष केसरवानी सुभाष वैश्य अमर सिंह शिव मोहन गुप्ता नितिन केसरवानी बबलू विधायक श्याम प्रकाश पांडे मनोज पांडे किशोरी लाल जायसवाल अजय अग्रहरि रितेश केसरवानी परमानंद वर्मा दीपक शर्मा केशव शर्मा आलोक वैश्य बृजेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button