Latest

माघ मेला के कार्यों पर इंद्र भगवान का लगा लगाम

लगभग कई विभागों के कार्य पिछड़े

माघ मेला का पहला स्नान 3 दिन बाद

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बारिश का क्रम नहीं रुकने से माघ मेला का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। एक ओर गंगा में पानी बढ़ने से कटान बढ़ गई है। तो दूसरी ओर आफत की बारिश से मेला क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ और फिसलन हो गई है। चकर्ड प्‍लेटों पर भी फिसलन है। वहीं विभिन्‍न सरकारी विभागों का काम भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण मजदूरों को काम को रफ्तार देने में दिक्‍कत हो रही है। माघ मेला का पहला स्नान 3 दिन बाद होना है ऐसे में मेला प्रशासन ने महात्माओं को यह कहकर जवाब देने लगे हैं । कुछ दिन बाद से शुरू हो जाएगा। एक माह तक यहां कल्‍पवास भी श्रद्धालु करेंगे। ऐसे में माघ मेला प्रशासन के माथे पर चिंता की रेखा है। कब मिला प्रशासन के सामने चुनौती है कि पहला स्नान मकर संक्रांति का 3 दिन शेष रह गया है। ऐसे में मेले के अधूरी तैयारी के बीच स्नान कराना और करोना की गाइडलाइन का पालन करना यह भी मेला प्रशासन के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button