इलाहाबाद समाचार

देवरिया सेल्टर होमकांड को लेकर लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन

इलाहाबाद। देवरिया सेल्टर होम कांड सहित अन्य स्थानों पर हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश चौधरी‘ गोलू’ ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता रहा है।

बहन बेटियां असुरक्षित हो गई हैं। लोगों को सरकार से विश्वास उठने लगा है। यह सरकार पूरी तरह से सत्ता चलाने में असफल हो गई है। आने वाले दिनों में मतदाता इस सरकार को अपने तरीके से जवाब देंगे।

कामेश्वर सोनकर, प्रशांत कुमार पांडेय, अभिषेक चंद्रा, हर्षित सिंह,अखिलेश यादव, सौरभ यादव, अविरल शर्मा, अरविंद गिरि, अभिषेक कनौजिया, विकास यादव, दीपक मिश्र आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button