चांद का दीदार कल , बुधवार को होगा पहला रोजा

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पवित्र रमज़ान माह मंगलवार से शुरू हो सकता है। अगर सोमवार को रमजान माह के चांद की तस्दीक हुई तो मंगलवार से एक महीने के रोजे का आगाज हो जाएगा। वहीं, चांद की तस्दीक के साथ ही तरावीह शुरू हो जाएगी। चांद की तस्दीक न होने पर मंगलवार से तरावीह और बुधवार से रोजा शुरू होगा।
शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ने कहा कि सोमवार को चांद की तस्दीक होने पर मंगलवार से रोजा शुरू होगा नहीं तो बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर काजी ने बुजुर्ग और बच्चों को घर पर इफ्तार करने और तरावीह अदा करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मस्जिद में आने वाले मास्क जरूर पहने। मास्क पहनकर ही मस्जिद में दाखिल हों। नमाज अदाकर सीधे घर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही मस्जिद अब्रु बक्र, हरी मस्जिद, चौक की शाही मस्जिद, मक्का मस्जिद, मुन्ना मस्जिद, दायरा शाह अजमल, मुन्ना मस्जिद व शहर की अन्य मस्जिदों में रोजेदारों और तरावीह के लिए इंतजाम किए गए हैं।



