Latest

सिरसा में पांटून पुल नहीं बनने से यात्रियों में आक्रोश

 

क्षमता से अधिक यात्रियों को स्टीमर के द्वारा आरपार कराया जाता

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिरसा स्थित गंगा फेरी घाट पर बनने वाला पांटून पुल समय से न चालू होने और शादी-व्याह के तेज भीड़ होने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ लग रही है। बता दें कि सिरसा व सैदाबाद को जोड़ने वाला पांटून पुल न चालू होने की वजह से लगन तेज होने के कारण यात्रियों की काफी भीड़ गंगा आरपार यात्रा करने के लिए लग रही है। वहीं क्षमता से अधिक यात्रियों को स्टीमर के द्वारा आरपार कराया जा रहा है। ऐसे में यदि विभागीय अधिकारी और प्रशासन सचेत नहीं हुआ तो किसी भी समय जानलेवा दुर्घटना घट सकती है।वहीं राहगीरों की माने तो प्रशासन के द्वारा घाटों पर ठेकेदारों से वसूली बंद करा दिया गया है यही कारण है कि पुल निर्माण में देरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button