Latest
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए दो उम्मीदवार

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने रविवार को दो प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी नारायण जायसवाल और सोरांव विधानसभा क्षेत्र से सुधीर राय को मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेन्द्र सरोज ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि हमारी पार्टी प्रदेश में लगभग सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषणा पत्र की बजाय सेवा संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें कुल 22 बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही और प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इस दौरान लक्ष्मी नारायण जायसवाल, सुधीर राय, लखनऊ से आई ज्योति सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


