Latest

भगवान वेणी माधव की शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई

भगवान बेनी माधव की शोभायात्रा में अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरी गिरी के साथ दंडी संन्यासी भी रहे मौजूद

सुरक्षा के चाक-चौबंद के बीच निकाली गई वेणी माधव की नगर परिक्रमा यात्रा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज नगर देवता के रूप में पूजे जाने वाले वेणी माधव की पौष पूर्णिमा पर सोमवार को नगर दर्शन परिक्रमा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई दारागंज स्थित वेणी माधव मंदिर से माधव जी की नगर परिक्रमा की यात्रा की शुरुआत माधव जी की पूजा अर्चना के साथ उनका आरती अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरी गिरी द्वारा किया गया उसके पश्चात महामंडलेश्वर वैभव गिरी ने आरती उतारी इसी क्रम में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष श्री ब्रह्म आश्रम नागेश्वर धाम के जगद्गुरु शंकराचार्य महेशाश्रम और महंत शंकर आश्रम सहित सैकड़ों दंडी स्वामी उपस्थित थे । नगर यात्रा में कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया उसी के साथ मां काली का रूप के रूप में मां काली का स्वांग निकाला गया बैंड बाजों के साथ वेणी माधव की नगर यात्रा दारागंज अड्डे से होते हुए कच्ची सड़क से होकर वापस बेनी माधव मंदिर में समाप्त हुआ जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button