Latest

नन्दी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी इलाके में किया भ्रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नैनी इलाके में भ्रमण कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि संकट की हर घड़ी में योगी। सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

मंत्री नन्दी ने आज नैनी के चक भटाही, लेबर कॉलोनी इलाके का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आम जनता से मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ‘ का जो नारा दिया था, उस पर योगी सरकार पूरी तरह से खरी उतरी है। प्रदेश की आम जनता यह महसूस करती है। योगी सरकार का कार्यकाल सुरक्षा व सुशासन का रहा है। पिछली सरकारों में जहां बहन-बेटियां शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से डरती थीं, वहीं योगी सरकार में वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं। करीब चार लाख से अधिक बेरोजगारों युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाई गई, कोरोना काल में गरीब असहाय व निराश्रित लोगों को पर्याप्त भोजन के साथ नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अब सुशासन व विकास की एक अलग पहचान के रूप में जाना जाने लगा है.
मंत्री नन्दी ने पांच साल में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बालिकाओं को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा योजना व वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को 500 रूपये मासिक योजना, बुजुर्गों की देखभाल के लिए एल्डर होम प्रोजेक्ट योजना के बारे में विस्तार से बताया।

Related Articles

Back to top button