Latest

आरिज़ और रवींद्र बने जीत के नायक

कालीदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब और आरएनपी ग्रुप ने अपने-अपने मैच जीतकर कालीदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। किशोरी लाल के आरिज़ अल्वी (61 रन एवं चार विकेट) और आरएनपी के रवींद्र आनंद (82 रन एवं एक विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। दौलत हुसैन मैदान पर बुधवार को पहले मैच में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन (आरिज़ अल्वी 61 नाबाद, राहुल राजपाल 53, रोहित राजपाल 49, उमर एवं हंसम जायसवाल दो-दो विकेट) बनाकर कालीदास इलेवन को 19.5 ओवर में 164 रन (आज़म हुसैन 71, दानिशाल निज़ाम 43, आरिज़ अल्वी 4/38, केशव मिश्र 2/18) पर समेट दिया। आरिज़ को मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मैच में आरएनपी ग्रुप ने 18 ओवर में 236 रन (रवींद्र आनंद 82, सौरभ सिंह 56, सौरभ त्रिपाठी 32, मो. अफ्फान 4/40) बनाकर दौलत हुसैन कॉलेज को 18 ओवर में 116 रन (तन्मय मालवीय 27, फैज़ान अहमद 26, सुव्रत तिवारी 3/33, रवींद्र आनंद, श्रेयस सिंह, सौरभ त्रिपाठी एवं रंजीश कुमार एक-एक विकेट) पर सीमित किया। रवींद्र आनंद को एजीयूपी के हॉकी खिलाड़ी मज़हर कलीम ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

*सिग्नेस इलेवन की आसान जीत*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सिग्नेस इलेवन ने अंबिलिवेबल इलेवन को आठ विकेट से हराकर ठाकुर हर नारायण सिंह अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए। डीएवी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में अंबिलिवेबल इलेवन ने 16.2 ओवर में 100 रन (क्षितिज 24, सुमित यादव 3/22, बलश्याम यादव व आस्तिक दुबे दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में सिग्नेस इलेवन ने 10.3 ओवर में 8 विकेट पर 101 रन (अथर्व प्रजापति 24, जय प्रकाश 23 नाबाद, विराज कृष्ण 21, रजनीश एवं अदनान अली एक-एक विकेट) बना लिए।

Related Articles

Back to top button