ई-पहल द्वारा 14 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ई-पहल प्रयागराज द्वारा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रेक्षा गृह में लोकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लोकगीत, बारहमासा, नकटा एवं कजरी गायन एवं नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। दिनांक 6 जनवरी से ई-पहल द्वारा 14 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरस्वती संगीतालय कालिन्दीपुरम् में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षु छात्रों ने गायन एवं नृत्य की विधिवत अभ्यास किया था। लोकोत्सव कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्रों ने इसका प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतुल द्विवेदी,योगेन्द्र मिश्रा एवं दीपक जी संगठन मंत्री संस्कार भारती ने दीप प्रज्जवलन कर किया। डा0 गोपाल कृष्ण ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला प्रशिक्षक मीनू तिवारी एवं छात्रों ने बहुत ही सुन्दर गीत एवं नृत्य का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ई-पहल ने आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन अविचल द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक सुशील कुमार राय, डॉ0 गोपाल कृष्ण, श्रीमती कामिनी सिंह,अजय तिवारी, अभिनव राय एव बच्चों के माता-पिता उर्पिस्थत रहे।




