Latest

जन-जन की राय से तैयार हो रहा घोषणापत्र, जनता के राय से बनेगी योजनाएं: सलमान खुर्शीद

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश को लेकर तैयार हो रहे घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जन-जन की राय से तैयार किया जा रहा है। ताकि जनता के हिसाब से योजनाएं बन सकें। शनिवार को शहर पहुँचे सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस घोषणापत्र संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। दारागंज मालिन बस्ती और घाट किनारे रह रहे लोगो से सीधे मिलकर उनकी राय जानी। उसके बाद दोपहर 1 बजे से कल्याणी देवी स्थित चौधरी गार्डन में दर्जनों ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रायशुमारी की। जिसमें व्यापारी, छात्र, अधिवक्ता सभा, आशा बहुए और कर्मचारी नेताओ के प्रतिनिधियों ने यूपी कांग्रेस घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन सलमान खुर्शीद से मिलकर अपनी व्यथा बताई।
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि यूपी चुनाव में हर तबके से जुड़े लोगों की जरूरतों को कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी। प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि चुनाव आते ही सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पाकिस्तान और अब्बाजान जैसे नुस्खे इजाद कर रही है। जबकि इस बार यूपी की जनता चुनाव में सरकार को नानी याद दिला देगी।
राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खांडे ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र यूपी की आवाज़ है। वहीं कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने सलमान खुर्शीद को लिखित पत्र सौंपते हुए शहर उत्तरी में नये बांध के निर्माण को घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की। प्रदेश महासचिव मक़सूद खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शहर में वार्ड और गांव में ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर लोगो की समस्याओं को जानेंगे। कल्याणी देवी स्थित निजी गेस्ट हाउस में सलमान खुर्शीद से मिलने बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, विजय प्रकाश राघवेंद्र सिंह, वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, फुजैल हाशमी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, तलत अज़ीम, तस्लीम उद्दीन, अनिल पाण्डेय, रमेश अग्रहरि, शकील अहमद, मो०हसीन, नफीस कुरैशी, विवेक पाण्डेय, मंजू संत, जिया उबैद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button