Latest

दंडी स्वामी नगर में अखिल भारती दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक ने ध्‍वज फहराया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आस्‍था के केंद्र संगम क्षेत्र में संन्‍यासियों ने भी तिरंगा फहराकर देश के प्रति श्रद्धा प्रकट की। साथ ही राष्‍ट्रहित का संकल्‍प भी भगवा वस्‍त्रधारियों ने लिया।
तपस्थली तीर्थराज प्रयाग में संगम तीरे राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। धर्म व राष्ट्र के लिए संन्यास ग्रहण करने वाले भगवा वस्त्रधारी संत अपने शिविर में तिरंगा झंडा फहराकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट किया। संतों ने कल्पवासियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण करके राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प दिलाया। दंडी स्वामी नगर में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक जगदगुरु स्वामी महेशाश्रम ध्वजारोहण किया। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी शंकर आश्रम सहित कई दंडी संन्यासी व कल्पवासी मौजूद रहे।
स्वामी महेशाश्रम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आज हम स्वंतत्र हैं, लेकिन राष्ट्र के प्रति कर्तव्य कभी नहीं भूलना चाहिए। स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पहले राष्ट्र है, फिर धर्म उसके बाद आता है।


वहि खाकचौक नगर में साकेत धाम बड़े भक्तमाल में खाकचौक व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम किया गया झंडारोहण जगदगुरु बिनैका बाबा ने भक्तों को राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। कहा कि कुछ लोग राष्ट्रहित से समझौता करके काम करते हैं। ऐसा करना महापाप है। जगतगुरु विनायका बाबा के साथ झंडारोहण कार्यक्रम में महामंडलेश्वर हिटलर बाबा महामंडलेश्वर गोपाल दास अमृत दास सहित कई संत मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button