Latest

भारतगंज कस्बे में की पेट्रोलिंग लगातार मांडा में चल रहा चेकिंग अभियान

मांडा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मद्देनजर प्रयागराज जिले में पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। एसएसपी ने तमाम पुलिस अफसरों व थाना प्रभारियों को सतर्कता के आदेश दिए हैं। इसी को लेकर मांडा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने भारतगंज कस्बे में पेट्रोलिंग की साथ ही सभी चौकी प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सख्ती व बेहद चौकसी के साथ ड्यूटी करने के लिए कहाँ । मांडा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने सुरक्षा का एहसास कराने के लिए बुधवार को भारतगंज कस्बे में पेट्रोलिंग की साथ ही चेकिंग अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घूम रहे लोगों से पूछताछ कर बेवजह घूमने वालों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। बिना काम के घूमने वाले संदिग्ध लोंगो कोरोना वायरस से बचाने के लिए एक दूसरे से दो गज की दूरी पर खड़े रहकर बात करने की हिदायत की गई। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को गमछा व रुमाल से मुंह व नाक ढकने के लिए कहा गया। इस मौके पर एसएसआई संजय भारद्वाज चौकी प्रभारी भारतगंज सूर्य प्रकाश दुबे दरोगा संतोष सिंह आदि पुलिसकर्मी रहे।

Related Articles

Back to top button