Latest

लखनऊ मार्ग पर 5 नवंबर तक रूट डायवर्जन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नंगरी से रायबरेली होकर लखनऊ जाने वाले मार्ग पर आगामी 05 नवम्बर तक रूट डायवर्जन रहेगा।

प्रयागराज हाईवे पर साईं नदी सेतु पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रायबरेली सिविल लाइन चौराहे से बायी तरफ करीब दो किलोमीटर जाकर रिंग रोड से होकर जौनपुर रोड पर निकल कर मुंशीगंज बाईपास से प्रयागराज की तरफ जायेंगे।

इसके अलावा प्रयागराज की तरफ से लखनऊ की तरफ जाने वाले हल्के वाहन भी इसी रास्ते से जायेंगे। वहीं भारी वाहनों को लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जाने के लिए बछरावां होकर ऊंचाहार से प्रयागराज की तरफ से जाना होगा।

रायबरेली से प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहन रायबरेली से सलोन से ऊंचाहार होकर प्रयागराज की तरफ जायेंगे। एनएचएआई के महाप्रबंधक सीएम द्विवेदी ने बताया कि 21 अक्टूबर से रूट डायवर्जन लागू हो गया है।

Related Articles

Back to top button