Latest

चरखी दादरी शिविर में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

(अनुराग शुक्ल/अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा और मां भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

चरखी दादरी शिविर में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

इसी क्रम में शनिवार को मेला क्षेत्र के दंडी स्वामी नगर स्थित अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज के चरखी दादरी शिविर में भी राष्ट्र के गौरव नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। संतों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी के साथ ही दूरद्रष्टा और कुशल प्रशासक भी थे। उनमें नेतृत्व करने की विलक्षण क्षमता थी। उनके बिना आजादी का सपना शायद अधूरा ही रह जाता। सुभाष चंद्र बोस आजादी के बाद भी हमारे बीच रहे होते तो आज देश की तस्वीर कुछ और ही होती। स्वामी ब्रह्माश्रम ने इस बात का अफसोस भी जताया कि नेताजी जिस सम्मान के हकदार थे वह उन्हें नहीं मिला। देश की आजादी के बाद हमारे नेताओं ने अमर सपूत की अनदेखी की। उनकी मौत पर आज भी रहस्य कायम है। जयंती समारोह में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के कोषाध्यक्ष स्वामी शंकराश्रम सहित बड़ी संख्या में दंडी संन्यासी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button