Latest

किशोरियों के स्वस्थता और स्वच्छता संबंधी हुआ आयोजन

प्रतापगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर विकासखंड मान्धाता के ग्राम हरखपुर में चाइल्डलाइन-1098 द्वारा किशोरियों के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चाइल्डलाइन 1098 की कौन्सलर रीना यादव ने किशोरियों को मासिक धर्म, एमसी, पीरियड्स के समय निजी साफ सफाई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने पहले मासिक धर्म के समय बहुत सी किशोरियां जानकारी के अभाव में व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए ठोस कदम नहीं उठा पातीं हैं, जिससे उनके मन में माहवारी के प्रति बहुत सी अवैज्ञानिक भ्रांतियां घर कर जाती हैं जबकि माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है। यह तो ईश्वर की एक सौगात है। हम सभी बेटियों को मासिक धर्म के समय निजी साफ सफाई के प्रति जागरूक होना होगा। इसी क्रम में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य बीनम विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि 24 जनवरी के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल संभाला था। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य से देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली लिंग-भेद जैसी सभी असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाना है और साथ ही साथ बालिकाओं के अधिकारों के बारे जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में टीम सदस्य हुस्नारा बानो ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर चर्चा करते हुए चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताया कि मुसीबत में फंसे ऐसे सभी बच्चों की जिन्हें देखभाल व सुरक्षा की जरूरतसहायता की सहायता के हो, के लिए किसी भी फोन सेवा से 1098 पर निःशुल्क कॉल कर सकते हैं।
इस अवसर पर स्वैच्छिक संस्था तरुण चेतना के सदस्यों व चाइल्डलाइन टीम 1098 सहित कुसुम देवी, प्रभावती, गुलाब कली व गांव की दर्जन भर से अधिक किशोरियां मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button