युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को मिली रिहाई

रोजगार को चुनावी मुद्दों में सामिल करना ही होगा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने,हर युवा को गरिमापूर्ण रोजगार दिलाने, रोजगार न मिलने तक सम्मान जनक बेरोजगारी भत्ता सहित प्रदेश के सभी विभागों में 5लाख से अधिक खाली पदों को भरने को लेकर प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस में 4महीने से अधिक लगातार संघर्ष करने वाले युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को आज नैनी केन्द्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया है युवा मंच से जुड़े साथियों में खुशी का माहौल है युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि रोजगार को चुनावी मुद्दों में सामिल करने को लेकर संघर्ष रहेगा भाजपा ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है इसलिए भाजपा हराओ रोजगार बचाओ मुहिम जारी रहेगा। विधानसभा चुनाव में रोजगार ही प्रमुख मुद्दा होगा । इस अवसर पर युवा मंच से जुड़ें संजय तिवारी, अंकित अकेला,रवि प्रकाश,अजय पाठक, नवनीत कुमार,ओपी गोयल आदि उपस्थित रहे।




