Latest

रमणरेती में मोहन वाटिका पर मोहनेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा

आस्था और भक्ति मानव जीवन का अभिन्न अंगः नवीन चैधरी’

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )।वृंदावन रमणरेती क्षेत्र स्थित मोहन वाटिका पर मोहनेश्वर महादेव एवं रुद्रवीर्य हनुमान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के मध्य वैदिक मंत्रोच्चारण से मध्य श्रद्धा भाव के साथ शिव परिवार एवं रामभक्त हनुमान जी के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वृन्दावन बाल विकास परिषद के चेयरमैन नवीन चैधरी एडवोकेट ने कहा कि आस्था और भक्ति मानव जीवन का अभिन्न अंग है। मानव अपने को इन दोनों से कभी अलग नहीं कर सकता है। इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर हरी बल्लभ सिंह ने कहा कि प्रभु आराधना से सांसारिक कष्टों से जीव को मुक्ति मिलती है। जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु की उपासना आराधना करता है, उसके जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। रोटरी क्लब ऑफ बृंदावन हेरिटेज के सदस्य अतुल गोयल ने कहा कि भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान की आराधना कलयुग में सबसे सार्थक बताई गई है। इन दोनों की भक्ति कलयुग के प्रभाव को क्षीण करती है। इससे पूर्व आचार्य पं संदीप कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर घनश्याम चैधरी, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, मृदुल गोयल, रतन वीर सिंह, गोपाल चैधरी, आनंद अग्रवाल, विनय दीक्षित, रौनक चैधरी, राजकुमारी चैधरी, कनिका गोयल, शिवानी चैधरी, अभिषेक उदैनिया, ईशान चैधरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button