नगर निगम में राम मनोहर लोहिया का परिनिर्वाण दि्वस मनाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नगरनिगम परिसर के पार्षद कक्ष में सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति नगर निगम के तत्वावधान में राममनोहर लोहिया के तस्वीर पर पार्षदों, पूर्व पार्षदों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया तथा राममनोहर लोहिया अमर रहें ,इन्क्लाब जिन्दाबाद , समाजवाद जिंदाबाद , पूंजीवाद मुर्दाबाद आदि नारा लगाकर लोहिया जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया ।
पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि राममनोहर लोहिया जी स्वातंत़ा सेनानी थे , अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी , लोहिया जी जाति प्रथा के बहुत खिलाफ थे , आर्थिक समानता के साथ समाजिक समानता को आवश्यक कहते थे ।
इसलिए आरक्षण
का समर्थन किया था । लोहिया समाजवादी विचारों के थे । लोहिया जी ने कहा था कि जिंदा कौमें सरकार बदलने के लिए पांच साल इंतजार नहीं करती हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह , आनंद घिल्डियाल , कुसुम लता गुप्ता , अमित सिंह , सुशील कुमार , रंजन कुमार समाजसेवी राज कुमार सिंह रज्जू,अमित सोनकर ,सुनील कुमार मास्टर , कुमार प्रकाश गंगा आदि उपस्थित थे ।




