अतीतकुंभदेश

यूपी विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए 13 MLC

 नई दिल्‍ली। बीजेपी गठबंधन के 11 और सपा व बसपा के एक-एक सदस्य गुरुवार को विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए. आज नाम वापसी का अंतिम दिन था. हालांकि 13 सीटों के लिए 13 ही उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लिहाजा सभी का निर्विरोध चुना जाना पहले से ही तय था. लेकिन तकनीकी आधार पर नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाती है. आज शाम 3 बजे के बाद सभी उम्मीदवारों निर्वाचन का सर्टिफिकेट दिया गया.
बीजेपी गठबंधन के 11 और सपा व बसपा का एक-एक सदस्य उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुआ. जिसके बाद विधान परिषद में बीजेपी की संख्या 21 हो गई. बावजूद इसके, उच्च सदन में बहुमत सपा के पास ही है. बीजेपी को उच्च सदन में बहुमत के लिए अभी तीन साल और इंतजार करना पड़ेगा.

जिन 13 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया है उनमें बीजेपी से डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, अशोक धवन, यशवंत सिंह, डॉ सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब व जयवीर सिंह और अपना दल एस के आशीष सिंह पटेल शामिल हैं. बसपा के भीमराव अम्बेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल भी उच्च सदन पहुंचें हैं.

नए सदस्यों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ मैं आशा करता हूं कि सभी सदस्य संविधान का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेंगे. पीएम मोदी के विजन से प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button