Latest

पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगीता के फ़ाइनल मैच में विष्णु भगवान विजेता

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में खेली जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वे जन्मदिवस पर फाइव ए साइड फुटसल प्रतियोगिता में आज खेले गए फ़ाइनल मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने झूंसी बॉयज को 2-0 से हराकर पराक्रम कप प्रतियोगिता अपने नाम की । अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम की ओर से कुंदन सिंह एवं शिवम ने गोल किया I फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णा मोहन ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया I
मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि अखिलेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता के विशेष पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे। फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – कुंदन सिंह एवं अमन सिंह प्रतियोगिता का उभरता हुआ खिलाड़ी – सौरव गुप्ता,मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर – विवेक पाल, बेस्ट फॉरवर्ड खिलाड़ी – हर्षित ओझा, सुनील निगम मैच के निर्णायक रहे।

Related Articles

Back to top button