Latest

भाजपा समर्थित छानबे क्षेत्र पंचायत प्रमुख की महिला उम्मीदवार उर्मिला देवी के नामांकन में पहुँचे नपाध्यक्ष

मनोज जायसवाल ने कहा क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिये भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताये

( सुमित पांडेय ) मिर्ज़ापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बृहस्पतिवार की दोपहर मिर्ज़ापुर के छानबे ब्लॉक पहुँचे।जहा क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन को देखते हुये भाजपा छानबे ब्लॉक के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले से मौजूद थे।नपाध्यक्ष ने भाजपा समर्थित महिला उम्मीदवार उर्मिला देवी एवं प्रस्तावकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुँचकर नामांकन करवाया।नामांकन के दौरान उर्मिला देवी सहित भाजपा के उम्मीदवारों का दो सेटों में नामांकन किया गया।नामांकन का पर्चा दाखिल कर ब्लॉक मुख्यालय के बाहर निकली उम्मीदवार को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विरोधियों का सूपड़ा साफ करते हुये 75 में से 67 सीटे जीतकर 2022 के जीत का बिगूल फूंका है।उसी तरह पूरे सूबे में 826 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव में विरोधियों को परास्त कर अपना परचम लहराएगी।छानबे क्षेत्र के एक-एक गांव के विकास के लिये भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट दे।जिससे विकास की गंगा इस क्षेत्र में भी बह सके।नपाध्यक्ष ने नामांकन के बाद अपने प्रत्याशी के जीत का दावा किया।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि छानबे क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में भाजपा का ही प्रमुख निर्वाचित होगा। इस मौके पर गैपुरा मण्डल अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह,छानबे मण्डल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल,जिला पंचायत सदस्य पार्थ कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश सिंह,शिव चन्द्र मिश्रा,राम अवध पाण्डेय,कमलेश दुबे,लक्ष्मी शंकर पटेल,राजा राम सरोज ,मंगल मिश्रा जय सिंह,इन्द्र कुमार सिंह,नवनीत तिवारी,संदीप अग्रहरि सहित पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button