Latest

वसंत पंचमी स्नान को सुरक्षा खाका तैयार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला में तीन स्नान पर्व सकुशल निपटाने के बाद अब वसंत पंचमी की तैयारी शुरू हो गई है। सुरक्षा का खाका मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तरह ही रहेगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
चौथे स्नान पर्व पर पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा निर्देश
यातायात डायवर्जन लागू, 17 तक भारी वाहनों को नो इंट्री

मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा और मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रही। आने वाले स्नान पर्वों पर भी यही व्यवस्था को लेकर मंथन किया जा रहा है। वसंत पंचमी को लेकर सुरक्षा मौनी अमावस्या की तरह ही रहेगी। माघ मेला क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस, पीएसी व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। यातायात पुलिसकर्मियों को भी यहां लगाया जाएगा। माघ मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते के साथ ही एटीएस की टीम भी सक्रिय है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। जो भी संदिग्ध नजर आए, उसे पकड़कर पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। वसंत पंचमी के मद्देनजर रविवार देर रात से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। रामपुर चौराहा करछना, गौहनिया घूरपुर, नवाबगंज बाइपास, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़ सरायइनायत,सोरांव बाईपास के पास नोइंट्री प्वांइट बनाया गया है। यहां भारी वाहनों को रोककर हाइवे के रास्ते आगे बढ़ाया जाएगा। यह व्यवस्था 17 फरवरी की देर रात तक लागू रहेगी।

Related Articles

Back to top button