Latest
ध्रुव ने इलेवन स्टार को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ध्रुव केसरवानी के अर्धशतक (80 नाबाद, 61 गेंद, सात चौके, पांच छक्के) की मदद से इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर मोहसिन सिद्दीकी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये।

दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में टास जीतकर भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन (सिद्धार्थ सिंह 28 नाबाद, देवांश पाठक 21, दीपांकर राही, विकास चौहान एवं अनुराग दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 27.2 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन (ध्रुव केसरवानी 80 नाबाद, आदिल 16, युवराज सिंह 2/44) बना लिये। ध्रुव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


