गंगा तट सेसंत समागम

जगद्गुरू उदासीनाचार्य जी का 524 वां जयन्ती समारोह प्रारंभ

इलाहाबाद। महंत बजरंगमुनि उदासीन के तत्वावधान में इस वर्ष भी उदासीन समुदाय के आचार्य जगद्गुरू भगवान श्री चंद्राचार्य जी महाराज की 524 वीं जयन्ती समारोह 17 से 18 सितंबर तक समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है।

जिसका आज भजन पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। जगद्गुरू उदासीनाचार्य श्री चन्द्र भगवान की आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना करते हुए महंत बजरंगमुनि उदासीन ने कहा कि भगवान श्री चन्द्र जी महाराज उदारता की प्रतिमूर्ति थे और सम्पूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण कर उन्होंने धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा दी आज सम्पूर्ण विश्व उनके आदर्शो को आत्मसात कर रहा है।

महंत बजरंगमुनि उदासीन ने श्री पंचायती बड़ा उदासीन के सम्पूर्ण भारतवर्ष में फैले धर्मस्थलों को मर्यादित आचरण की दीक्षा देने वाला बताते हुए कहा कि धर्म को बदनाम करने वालों से देश की जनता को सतर्क रहना होगा।

महंत बजरंगमुनि उदासीन ने श्रीचन्द्र जी की दीक्षाओं को नमन करते हुए कहा कि यह सम्प्रदाय और अखाड़ा अपने स्थापना काल से ही स्वार्थ से ऊपर उठकर सम्पूर्ण समाज के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने अखाड़े के माध्यम से दान-पुण्य एवं भोजन सेवा देने वालों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अन्न जल भगवान की करेन्सी है जिसके अन्तर्रात्मा में प्रविष्ट होते ही आत्मा चैतन्य होती है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button