शहर के कलाकारों द्वारा लता मंगेशकर जी को दी गई श्रद्धांजलि राइजिंग स्टे स्टार साहित्य कला एवं मानव उतथान समिति के माध्यम से

500 से ज्यादा कलाकारों द्वारा दी गई ग्वालियर मे लता जी को हार फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि
*राइजिंग स्टे स्टार साहित्य कला एवं मानव उतथान समिति ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन और राधूवीर सिंह सोसायटी के तत्वाधान मे रखी गई श्रद्धांजलि सभा*
शहर के सिंगरो ने लता जी के गानों को गाकर दी श्रद्धांजलि
( अनुराग शुक्ला ) ग्वालियर (अनुराग दर्शन समाचार )। फ़िल्म डायरेक्टर नीरज जैन ने नम आँखों बताया की 6 फरवरी को हमारी स्वर कोकिला भारत रत्न सिंगर लता जी देव लोक को गमन कर गई इसी गम मे रहते हुए हमने राइजिंग स्टे स्टार साहित्य कला मानव उत्थान समिति, ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन, और रघुवीर सिंह सोसायटी ने मिलकर एक प्रोग्राम ग्वालियर फूलबाग ऍम एल बी रोड स्थित दीनदयाल सिटी मॉल मे आयोजन किया जिसका नाम था मेरी आवाज ही मेरी पहचान है जिसमे शहर के कला से सम्बंधित सभी कलाकारों को इन्वाइट किया गया जिसमे शहर के 500 से ज्यादा ग्वालियर और अन्य सिटी के कलाकार उपस्थित थे जिन्होंने सर्बप्रथम लता जी को नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा शाँति के लिए भगवान से दुआ मांगी प्रोग्राम मे मुख्य रूप से फ़िल्म डायरेक्टर नीरज जैन अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी उपाध्यक्ष अंकिता अग्निहोत्री सचिव सीमा जैन संकृतिक मंत्री प्रेरणा जैन संगठन मंत्री अनुराधा कश्यप सह सांस्कृतिक किरण शंखवार कोठरी मोहिनी वर्मा संगठन मंत्री इकवाल अहमद गोपाल सेन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रोग्राम मे सिंगर बॉबी जैन (जय प्रकाश जैन ) ने मेरी आवाज ही मेरी पहचान है चंडीगढ़ से आये बनारसी दिलजान ने खाली दिल नईओ जान भी है मगदा,बरिष्ठ पत्रकार सिंगर राजेंद्र जहाँ जी ने याद आ रहा है तेरा प्यार,बरिष्ठ फोटो ग्राफर सिंगर बबलू भोसले जी ने दिल भूम भूम करें,सौरभ गोस्वामी जी ने हाल क्या है दिलो का न पुछो सनम, डबरा से आये धर्मवीर सिंह जी ने जिंदगी प्यार का गीत है,जयपुर से आई सिंगर लावण्या सक्सेना जी ने आपकी नजरो ने समझा प्यार के काबिल मुझे,भूपेंद्र लछोरिया जी ने पुकारता चला हूँ मे, ऐडवोकेट सिंगर जीतेन्द्र शर्मा जी ने दिल मे हो तुम,कोलकत्ता से आये सुनील जी ने राम तेरी गंगा मेली,चेतन शर्मा ने भोले ओ भोले, कोलकाता के कुशल जैन ने हम को हमी से चुरा लो,रोहित जेसवाल ने साँसो की जरुरत हो जैसे,पंजाब से आई मीनू स्टार ने और इस दिल मे क्या रखा है, इंदौर से स्वाति जैन जी ने दिल तो है दिल, मंजू चौहान जी ने रहे न रहे हम और डुइट मे मॉल मे पिज्जा खाने आये पती पत्नी आरती जी और योगेंद्र जी ने परदेसिया ये सच है पिया से समय बांध दिया।




