Latest
शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम के नागेश्वर धाम अन्न क्षेत्र शिविर में कढ़ी चावल के साथ भंडारे का समापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला क्षेत्र के हरिश्चंद्र मार्ग पर स्थित शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम के नागेश्वर धाम अन्न क्षेत्र शिविर में सोमवार को कढ़ी-चावल का वितरण किया गया। इसी के साथ शिविर में मास पर्यंत चले भंडारे का समापन भी हो गया। शंकराचार्य जी की देखरेख में सुबह से ही शिविर के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।




