Latest

हिस्ट्रीशीटर विजय मिश्रा को टिकट देने वाली पार्टी दफ्तर के सामने करूगी आत्मदाह-भावना

संजय निषाद की पार्टी के विधायक पर लगे संगीन आरोप

लखनऊ ( अनुराग दर्शन समाचार )। भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक विजय मिश्रा और उनका पूरा परिवार अपराधी है और इन्होंने पिछले आठ वर्षों में कई बार मेरी जान लेने की कोशिश की है ऐसे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अगर किसी पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनावों में टिकट दिया तो मैं उस पार्टी दफ्तर के सामने आत्मदाह कर लूंगी। भदोही जिले से आकर राजधानी लखनऊ के पत्रकारों के सामने विजय मिश्रा के आपराधिक कारनामों की सूची पेश करते हुए भुक्तभोगी परिवार की महिला भावना ने यूपी प्रेसक्लब में बताया कि किस प्रकार उनका परिवार 2014 से ही इस इनामी बदमाश के अत्यचारों से पीड़ित रहा है और आज भी उनके परिवार को समाप्त कर देने की कोशिशें जारी है। भावना ने विजय मिश्रा,विष्णु , विकास आदि लोगों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टियों को विजय मिश्रा जैसे अपराधियों को टिकट देने से बाज आना चाहिए। भावना ने बताया कि संजय निषाद की निषाद पार्टी इन चुनावों में भाजपा को समर्थन दे रही है और इसी पार्टी के विधायक विजय मिश्रा उनके परिवार के जान के दुश्मन बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button