इलाहाबाद समाचार

पेंशन बचाओ मंच की बैठक नए दायित्व के साथ दिल्ली में हल्ला बोल की बनी रणनीति

इलाहाबाद। आज दिनांक 23/09/ 2018 को अटेवा पेंशन बचाओ मंच इलाहाबाद की बैठक सेवा समिति इंटर कॉलेज रामबाग इलाहाबाद के प्रांगण में अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई ‌।

अटेवा इलाहाबाद के महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया । जिसमें श्रीमती नीलम सिंह को जिला संयोजिका, अंजना सिंह एवं अंजुला दास को सहसंयोजिका, बीना सिंह जी को जिला मंत्री, रंजना द्विवेदी एवं श्वेता श्रीवास्तव को जिला संगठन मंत्री, पुष्प लता सिंह को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

शेष पदों पर बाद में घोषित किया जाएग ‌। ब्लॉक संयोजक सुरेश यादव के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए राजीव सिंह यादव को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ० हरि प्रकाश यादव ने 26 नवंबर 2018 को संसद भवन नई दिल्ली के घेराव के लिए ज्यादा से ज्यादा टिकट बुक कराने की अपील की । साथ ही साथ 28 अक्टूबर 2018 को देश के प्रत्येक सांसद के घर के बाहर एक दिन का भूख-हड़ताल किया जाएगा ।

प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा ने कहा कि 28/10/2018 को यमुना पार के शिक्षक , कर्मचारी व अधिकारी इलाहाबाद सांसद माननीय श्यामाचरण गुप्ता जी के आवास पर एवं गंगा पार के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी फूलपुर सांसद माननीय नागेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर भूख-हड़ताल करेंगे ‌।

बैठक का संचालन जिला संयोजक सुरेश यादव द्वारा किया गया । बैठक में ब्लॉक संयोजकों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली जाने हेतु जनपद इलाहाबाद से 500 टिकट की बुकिंग हो चुकी है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता , जिला महामंत्री कमल सिंह , जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार , गिरीश तिवारी , कमलेश सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कनौजिया , दिनेश कुमार यादव, सुधाकर ज्ञानार्थी, रत्नेश सिंह, रोहित सोनकर , प्रकाश चंद्र जयसवाल , सचिन रावत , अशोक कुमार सिंह, आशीष कुमार गुप्ता , नरेंद्र बहादुर सिंह ,अनुराग पाण्डेय , सुरेश यादव, राम कैलाश यादव , तेज बहादुर सिंह, अशोक सिंह ,अमृत लाल गुप्ता , सत्यदेव दुबे पुष्प लता सिंह ,नीलम सिंह, पूनम जयसवाल , अंजुला दास , राजश्री गुप्ता , नूतन यादव , श्वेता श्रीवास्तव , अंजना सिंह , रंजना द्विवेदी , बीना सिंह , सुनील शर्मा , रमेश चंद्र , जितेंद्र कुमार शर्मा , अमर बहादुर संजय कुमार वर्मा , रूपा रानी सिंह , नीरज सिंह , अरुण कुमार , संतोष कुमार वर्मा , कुंवर करुणेन्द्र सिंह , नरेंद्र सिंह , राजेश , लक्ष्मी निगम , आदि सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button