Latestइलाहाबाद समाचार

श्यामाचरण गुप्ता होंगे सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी, प्रयागराज पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

प्रयागराज l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निवर्तमान सांसद श्यामाचरण गुप्ता को बांदा से गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज घर वापस लौटने पर सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओंसे अभिनन्दन कर बधाई दी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति आभार प्रकट किया।


सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने कहा है कि श्यामाचरण गुप्ता जी हमेशा से ही डॉ राम मनोहर लोहिया जी के सिद्धांत पर चलकर समाज की सेवा की है l आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय से सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं जोश है l

बधायी देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, के के श्रीवास्तव, , प्रो हरिश्चंद्र सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह, दुर्गा गुप्ता योगेश यादव, डॉ हरि प्रकाश, उपेन्द्र सिंह वर्मा मो अस्करी, , दूध नाथ पटेल, सुरेश यादव आर. एन. यादव, युवराज सिंह पटेल, सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, भोला गुप्ता, आदि नेतागण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button