Latest

भट्ठी के धुंआ से एक होटल कर्मी की मौत, छह अचेत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दारागंज थाना क्षेत्र के अलोपीबाग चुंगी के पास स्थित एक होटल में गुरुवार रात सो रहे एक कर्मी की मौत हो गई। छह कर्मचारी अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि भट्ठी के गैस से अचेत हुए हैं। अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र के अंगरावा गांव निवासी विजय कुमार शर्मा उर्फ मोनू शर्मा (28) पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा एक पुत्र और पत्नी दीपा शर्मा का भरण-पोषण करने के लिए प्रयागराज के अलोपीबाग चुंगी के पास स्थित श्रीराम होटल में लगभग पांच वर्ष से काम करता था। उसका भाई कुलदीप शर्मा भी साथ में काम करता है। दोनों के साथ मुनीर, प्रदीप, शिवांक समेत कुल सात लोग काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक के घर शादी होने की वजह से गुरुवार रात भोजन करने के बाद सभी भट्टी जलती हुई छोड़कर शटर गिराकर सो गए। रात में भट्ठी से निकलने वाले गर्म गैस से अचेत हो गए। रात में जब होटल मालिक किसी काम से वहां पहुंचा तो उसमें सो रहे मजदूर अचेत मिले। उसने सभी को तत्काल पुलिस को सूचना दी और उपचार के लिए सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विजय कुमार उर्फ मोनू शर्मा की हालत नाज़ुक होने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने शुक्रवार भोर में मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि श्री राम होटल में सोते समय भट्ठी जलती हुई छोड़कर सो गए। जिससे उसमें सो रहे सात मजदूर अचेत हो गए। एक मजदूर की मौत हो गई है। पांच होटल कर्मियों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button