प्रकाशनार्थ- कांग्रेसजनों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का नमन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेसजनों ने आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रहे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का 125 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की । कांग्रेसजनों ने प्रातः सुभाष चौराहा स्थित नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर एवं के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि नेता जी देश की आज़ादी के लिए समर्पित थे। यह नेता जी और महात्मा गांधी के बीच परस्पर प्रेम और सम्मान ही था कि उन्होंने गांधी जी को राष्ट्रपिता के नाम से उपकृत किया । जो स्वाधीनता के बाद उनसे अभिन्न रूप से जुड़ गया । यह भी कहा कि नेताजी की भूमिका से देशवासियों का गौरव बढा । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पीठ दिखाने वाले आज पराक्रम दिवस मना रहे । कहा कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष नेताजी ने कांग्रेस को भारत के विभिन्न हिस्सों से पूरी तरह जुड़ने का आवाहन किया । पूर्व प्रदेश महासचिव फुज़ैल हाशमी ने कहा कि नेता जी राष्ट्रीय एकता के पक्षधर थे ।
पूर्व महापौर चोधरी जितेंद्र नाथ सिंह, राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, अनिल श्रीवास्तव , परवेज़ सिद्दिकी, अजय श्रीवास्तव, राजेश राकेश, डा0 सत्या पांडेय, राम मनोरथ सरोज, मो0सरताज, केशव पासी, राकेश श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, प्रदीप द्विवेदी, विजय यादव आदि थे ।



