रेड और ब्लू हाउस हॉकी के फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रेड हाउस (पांच अंक) और ब्लू हाउस (चार अंक) ने अंकों के आधार पर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज (एमआईसी) की इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। यलो हाउस (दो अंक) और ग्रीन हाउस (एक अंक) क्रमशः तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहा। कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मैच में ब्लू ने यलो को 2-0 से हराया। ब्लू के मोहम्मद आदिल का उबैद ने गोल किया। दूसरे मैच में रेड ने ग्रीन को 2-1 से हराया। रेड की ओर से मोहम्मद रिजवान व शाहबाज ने तथा ग्रीन की तरफ से तलहा खां ने गोल किया। तीसरे मैच में ब्लू और ग्रीन का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ब्लू के बाद ग्रीन के हमजा ने गोल किया। चौथे मैच में ग्रीन ने यलो को 2-1 से हराया। रेड के मोहम्मद रिजवान व शाहबाज अली ने यलो के अरबाज ने गोल किया। मैच से पूर्व समाज सेवक मोहम्मद अकबर अली खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने उनका स्वागत किया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अकील अब्बास रिजवी के अनुसार फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा। मैच में मोहम्मद नईम खां, मखदूम खान, कद्दाफी खान, जमशेर खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।




