हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे व नेता सुभाषचंद्र जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शनिवार को हिन्दू ह्रदय सम्राट श्रेद्धेय मा० बाला साहेब ठाकरे जी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शिवसेना प्रयागराज के पदाधिकारियों और शिवसैनिकों ने राम भवन स्थित कार्यालय पर बाला साहेब ठाकरे जी और सुभाष चन्द्र बोस जी की तस्वीरो को गंगाजल व दूध से स्नान कराके माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।
शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरेजी और आजाद हिंद फौज संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी की पुरे देश में हर बर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।
भारत की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुभाष चंद्र बोस जी और उनका दिया नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी जिस कारण उन्हें भारत छोड़कर जाना पड़ा।
बालासाहेब ठाकरे एक शख्सियत जिनके नाम से हिंदुत्व पहचाना जाता है। आज शिवसेना प्रयागराज के पदाधिकारी और शिवसैनिकों ने भारत माता के दोनों महान सपूतों के जन्मदिवस पर नमन करते हुए जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम मे जिला प्रभारी शिव विशाल गुप्ता, विभोर रस्तोगी, रानू चौरसिया, विकास केसरवानी, आलोक केसरवानी, दुर्गेश कुमार, अंकित कुमार, प्रकाश चौरसिया, शैलेंद्र जायसवाल, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा पिंकी जायसवाल, सुनीता साहू, प्रेमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


