सीसीटीवी कैमरों से होगी मतदान केंद्रों की निगरानी

मतदान से एक दिन पूर्व कैमरे सक्रिय कर दिए जाएंगे
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पांचवें चरण में प्रयागराज में भी 27 फरवरी को मतदान होना है। मतदान की निगरानी के लिए यहां कैमरे मंगा लिए गए हैं। इन कैमरों को आज से लगाने का काम भी शुरू हो रहा है। मतदान से एक दिन पूर्व यानी शनिवार तक कैमरे सक्रिय भी कर दिए जाएंगे।
जिले भर में कुल 5080 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 60 प्रतिशत बूथों पर सीसीटीवी लगाने का फैसला किया गया था। यह ऐसे बूथ हैं, जिन पर विवाद होने की आशंका है। इन बूथों पर 3072 कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे गुरुवार को एक ट्रक से कलेक्ट्रेट आ गए हैं। कैमरे लगाने के लिए स्थल का चयन पहले ही हो चुका है। निजी कंपनी के कर्मचारी कैमरे लगाने के लिए आ चुके हैं। वह आज से लगाने का काम शुरू कर देंगे और शनिवार की शाम तक इसे चालू कर देंगे।वही
चुनाव आयोग ने कड़ी व्यवस्था कर रखी है। इसके तहत प्रयागराज के हर बूथ पर पुलिस, अर्ध सैनिक बलों की तैनाती रहेगी। बूथों पर होने वाली हर गतिविधि की आनलाइन निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाया गया है।


