Latest

भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार में जुटे विधायक संजय पाठक

कहा विकास के लिए भाजपा को वोट दे

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश के कटनी विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने उदबोधन में कहा केंद्र सरकार के सात साल और प्रदेश सरकार के पांच साल की योजनाओं व उपलब्धियों पर हम लोगों का आशीर्वाद लेने घर-घर जा रहे हैं। हमने जो कहा वह किया है और आज जो कह रहे हैं करेंगे। राम मंदिर बनवाना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा बसपा ने ढाई दशक तक प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं।पिछले पांच साल में जनहितैषी कार्यों को करने वाली योगी जी सरकार के प्रति जनता जनार्दन के उत्साह को देख कर साफ पता चलता है भाजपा विजय होती दिख रही है व पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में अपार जनसमर्थन दिख रहा है। मुठ्ठीगंज, कीडगंज, बाई का बाग, आर्य कन्या डिग्री कालेज के आस पास के मोहल्ले विधायक संजय पाठक ने विधानसभा क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों में प्रचार भी किया । इसके उपरांत श्री पाठक पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर जाकर उनका हाल चाल लिया। श्री त्रिपाठी से उत्तर प्रदेश के चुनाव पर चर्चा किया। इस अवसर पर डा रमा सिंह, शैलेंद्र दुवेदी, आभा दुवेडी, सोनू पाठक, आमोद त्रिपाठी, शाह आलम, शिवम, मोहन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button