Latest

दो युवक व खुल्दाबाद पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात खुल्दाबाद थाने के बाहर से एक बुलेट मोटरसाइकिल जिसके सैलेंसर से आवाज तेज निकल रही थी। तभी गुजरी तो पुलिस चौकी से बाहर आती है तो दो युवक थाने के सामने पेट्रोल टंकी से पेट्रोल भरा रहे थे। पुलिस को लगता है कि यह वही युवक है जिन्होंने अभी मोटरसाइकिल से तेज आवाज निकाल रहे थे। इसी बात को लेकर पुलिस ने युवकों को रोक लिया और तीखी बहस हुई। युवकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने हमें बिना वजह मारा है । जबकि वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि उनमें से एक युवक किसी मंत्री को फोन लगाने के लिए भी कह रहा है और खुद को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष भी बता रहा है।

Related Articles

Back to top button