Latest

समाजसेवी और पार्षद सत्येंद्र चोपडा को व्यापारियों ने दिया श्रद्धांजली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज जिला/नगर उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार की महानगर महिला इकाई की अध्यक्ष सुनीता चोपडा के स्वर्गवासी पति सत्येन्द्र चोपड़ा जी के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी के साथ मौजूद रहे । कार्यक्रम में बोलते हुवे जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि स्वर्गवासी सत्येंद्र चोपड़ा जी सादगी और सेवा की मिसाल थे । उन्होंने अपने वार्ड के साथ-साथ पूरे शहर में एक अच्छे पार्षद और समाजसेवी की पहचान बनाई थी । आज उनके जाने के बाद उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता चोपड़ा भी उनके दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस्य बनाते हुए समाज सेवा में लगी हुई हैं। अपने वार्ड की समस्याओं को हल कराने के साथ-साथ महानगर में महिला व्यापारियों कि एक सशक्त टीम बनाकर महिला उद्यमियों और व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं ।व्यापारियों ने 2 मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि दिया कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया गया । आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी महिला जिलाध्यक्ष रोशनी अग्रवाल, शिखा खन्ना, हेमलता वर्मा, छाया शुक्ला,जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी,मनीष कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे राजीव तिवारी सुशील जायसवाल,मुसाब खान,अन्नु केसरवानी,शुभम शर्मा आदि व्यापारी और समाजसेवियों स्थित रहे।

Related Articles

Back to top button