Latest
अनुराग दर्शन की पहल……. गरमी आ गयी है,बेजुबां पंक्षियों का भी रखें ध्यान

आपकी एक पहल से हजारों
पंक्षियों के प्राण बच सकते हैं
थोड़ा दाना थोड़ा पानी अपनी छतों और आस पास के पेड़ों पर रखें
प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार )। गरमी की शुरुआत हो चुकी है मार्च के महीने में ही कड़ी धूप और गरम पड़ने लगी है।
जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले महीनों में इसका उग्र होना स्वाभाविक है आपकी छोटी सी पहल बेजुबान पंक्षियों के प्राण बचाने और उनकी भूख मिटाने में कारगर साबित हो सकते हैं,बस आपको अपना थोड़ा कीमती समय निकालकर अपनी अपनी छतों व अपने आसपास स्थित पेड़ों पर जाकर इन देवदूतों के लिए अपने सामर्थ्यनुसार मिट्टी अथवा प्लास्टिक के बर्तनों में दाना और पानी रखें आपकी थोड़ी सी मेहनत और बेजुबानों के प्रति मानवीय व्यवहार से उनके प्राण भी बच जायेंगे और खाने को भोजन भी मिल जाएगा।



