Latestइलाहाबाद समाचार

ईश्वर शरण में अंतराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘एंप्लॉयमेंट ऑफ माइग्रेंट लेबरर्स इश्यूज एंड चैलेंजिसÓ विषय वक्ताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किये।

डॉ. हर्ष मणि सिंह ने आधार वक्तव्य रखते हुए सभी वक्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने उल्टी प्रवास और सभ्यताओं के उत्थान और पतन पर अपनी बात रखी। मुख्य वक्ता प्रो. प्रशांत घोष ने राजकोषीय नीति को विस्तार से बताया।

कहा कि किस प्रकार ब्रिटिश काल में कोबरा इफेक्ट के कारण राजकोषीय नीति निष्क्रिय साबित हुई थी। प्रो. राकेश रमन ने प्रवास से जुड़े आयामों को समझाया। संयोजक डॉ. विवेक निगम ने विकास के नये संकेतों में मनोवैज्ञानिक पहलुओं को उजागर किया।

बताया कि किस प्रकार 1950 का विस्थापन आज के विस्थापन से अलग है। जीबी पंत सोशल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रो. केएन भट्ट ने कई अद्यतन अध्ययनों के माध्यम से विस्थापन से जुड़े आयामों के व्यावहारिक पहलू को उजागर किया।

इस अवसर पर डॉ. अजय श्रीवास्तव, गरिमा मौर्या, डॉ. वेद मिश्र, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. शाइस्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button